रांची सहित झारखंड में आज का मौसम: गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सतर्क रहें

रांची : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज रांची और पूरे झारखंड में आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और बिजली गिरने का भी खतरा है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 30-32°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 23-25°C के आसपास रहेगीं
झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रामगढ़, हजारीबाग आदि) में गरज-चमक के साथ बारिश, कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी जिलों (रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पलामू आदि) में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी चल सकती है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और अत्यधिक भारी बारिश (isolated places) की चेतावनी जारी की गई है, जो 17 जुलाई तक जारी रह सकती है। IMD ने बिजली गिरने और तेज हवा चलने (40-50 kmph) की चेतावनी दी है। खेतों में काम करने वाले किसान, यात्रियों और खुले में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

















