Surprise inspection of the divisional jail; review of facilities and rights of inmates.

मंडल कारा का औचक निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं और अधिकारों की हुई समीक्षा

Surprise inspection of the divisional jail; review of facilities and rights of inmates.
Surprise inspection of the divisional jail; review of facilities and rights of inmates.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की सचिव मरियम हेमरोम ने बुधवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं और उनके कानूनी अधिकारों की समीक्षा की।

निरीक्षण की शुरुआत कारा के रसोईघर से हुई। सचिव ने भोजन तैयार करने की व्यवस्था, खाद्यान्न भंडारण, साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने स्वयं भोजन का स्वाद लेकर गुणवत्ता का जायजा लिया और जेल प्रशासन को बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Kashmir
advertisement

इसके बाद विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर उन्होंने बंदियों से सीधे बातचीत की। स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता और रहने की व्यवस्था समेत अन्य समस्याओं की जानकारी ली। बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

RKDF
advertisement

मरियम हेमरोम ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। आर्थिक अभाव के कारण किसी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कारागार केवल सजा देने का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्वास का केंद्र भी है। प्रत्येक बंदी को सम्मानजनक वातावरण, स्वच्छ परिसर, गुणवत्तापूर्ण भोजन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य बुनियादी सुविधाएं मिलना आवश्यक है। उन्होंने जेल प्रशासन को स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी और बंदियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now