Secretary Mariam Hemrom tasted the food herself after examining the reality of the food arrangements in the Mandal prison.

मंडल कारा में भोजन व्यवस्था की परखी हकीकत, सचिव मरियम हेमरोम ने खुद चखा खाना

Secretary Mariam Hemrom tasted the food herself after examining the reality of the food arrangements in the Mandal prison.
Secretary Mariam Hemrom tasted the food herself after examining the reality of the food arrangements in the Mandal prison.

शंभू कुमार सिंह  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने शुक्रवार को मंडल कारा सिमडेगा का औचक निरीक्षण कर जेल में बंद कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनका विशेष फोकस बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर रहा।

निरीक्षण के क्रम में सचिव सीधे जेल के रसोईघर पहुंचीं, जहां उन्होंने भोजन तैयार करने की पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, उसके भंडारण की व्यवस्था, रसोईघर की साफ-सफाई तथा भोजन पकाने में बरती जा रही सावधानियों की गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता का आकलन किया और व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

इसके बाद मरियम हेमरोम ने जेल की विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने भोजन की मात्रा, समय पर उपलब्धता, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था और दैनिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों ने भी खुलकर अपनी बातें रखते हुए जेल में मिल रही सुविधाओं से संबंधित अनुभव साझा किए।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने जेल प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि बंदियों को पौष्टिक, स्वच्छ और निर्धारित समय पर भोजन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा तय मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

सचिव ने जेल परिसर की स्वच्छता, बैरकों की स्थिति और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि जरूरतमंद बंदी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

निरीक्षण के अंत में मरियम हेमरोम ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बंदियों के लिए बेहतर और मानवीय वातावरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल, जेल अधीक्षक अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share via
Share via