JMM targets Centre and Madhya Pradesh government over the deaths of tribal children in Balaghat.

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर JMM ने केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार को घेरा

JMM targets Centre and Madhya Pradesh government over the deaths of tribal children in Balaghat.
JMM targets Centre and Madhya Pradesh government over the deaths of tribal children in Balaghat.

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह विधायक लुईस मरांडी और विधायक सुदीप गुड़िया ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर केंद्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

लुईस मरांडी ने केंद्र की एनडीए सरकार पर आदिवासियों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने बालाघाट में करीब 30 आदिवासी बच्चों की मौत की घटना को गंभीर और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार के साथ केंद्र की भाजपा सरकार को भी जवाब देना चाहिए।

RKDF
advertisement

लुईस मरांडी ने कहा कि आदिवासी समाज के हितों और अधिकारों के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने हेमंत सोरेन को आदिवासी समाज का सर्वमान्य नेता बताया।

वहीं, विधायक सुदीप गुड़िया ने बालाघाट की घटना को मध्य प्रदेश सरकार की नाकामी करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की शिथिलता के कारण माननीय न्यायालय को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने इसे मध्य प्रदेश सरकार के लिए शर्म का विषय बताया और पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now