दुमका के रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान, झारखंड का नाम किया रोशन
बेंगलुरु/रांची। झारखंड के दुमका जिले के मधुबन निवासी रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर बेंगलुरु स्थित गांधी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित समारोह में उन्हें रेशम उत्पादन के क्षेत्र में ‘प्राइवेट ग्रेन्योर’ (निजी बीज उत्पादक) श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शंभूनाथ देहरी को यह सम्मान प्रदान किया। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से झारखंड के रेशम उत्पादकों और किसानों में उत्साह है।

‘प्राइवेट ग्रेन्योर’ श्रेणी में मिला पुरस्कार
शंभूनाथ देहरी को रेशम के क्षेत्र में निजी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन के लिए यह पुरस्कार दिया गया। केंद्रीय रेशम बोर्ड के स्थापना दिवस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े रेशम क्षेत्र के किसान, अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

समारोह में झारखंड के हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशक समेत विभिन्न राज्यों के निदेशक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
झारखंड में तसर रेशम उत्पादन और इससे जुड़े किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में दुमका के किसान को राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान राज्य के रेशम क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान…

जोकबहार में 20 से 25 हाथियों के झुंड से दहशत, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील
सिमडेगा: सिमडेगा प्रखंड की जोकबहार पंचायत के विभिन्न गांवों में बीती रात करीब 20 से 25 हाथियों के झुंड के पहुंचने से…

















