IMG 20201216 170628

बालूमाथ में संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे उपायुक्त

लातेहार /मो०अरबाज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार : बालूमाथ में संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे उपायुक्त अबु इमरान ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में उपायुक्त अबु इमरान ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से अपनीफरियाद को लेकर पहुंचे ग्रामीणों से मुलाकात की एवं उनकी समस्या को जान कर संबंधित पदाधिकारी को समस्या निष्पादित करने को लेकर निर्देशित किया। उपायुक्त श्री इमरान के द्वारा प्रखंड सह अंचल कर्मियों से कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं पर ग्रामीणों का हक है,आप ग्रामीणों का हक देने में किसी प्रकार की कोताही नहीं करें l ग्रामीणों को अपना हक पाने के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना नहीं पड़े। उपायुक्त श्री इमरान के समक्ष बालूमाथ निवासी पिंकी देवी के द्वारा, उनकी जमीन पर बने इंदिरा आवास को तोड़ने एवं जमीन बेचे जाने की शिकायत की गयी l जिस पर उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ एवं सीओ को अविलंब जांच करने का कारवाई करने का निर्देश दिया। बालूमाथ निवासी बजंरगी साव के द्वारा जमीन का दाखिल-खारीज करने को लेकर आवेदन दिया गया जिस पर उपायुक्त के द्वारा सीओ को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में उपायुक्त के समक्ष पीएम आवास,पेंशन,जमीन विवाद के लगभग दो दर्जन से भी अधिक आवेदन आए। जिस पर उपायुक्त के द्वारा अधिकारियों को आवेदनों को अविलंब निष्पादित करने को लेकर निर्देशित किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा,अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप,एसडीएम शेखर कुमार,जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार,सीएस डा संतोष श्रीवास्तव,बीडीओ मनीष कुमार,सीओ रवि कुमार मौजूद थे।

जनता दरबार में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे वृद्ध बालूूमाथ प्रखंड के हेमपुर गांव निवासी भगन ठाकुर,सेरेगढ़ा निवासी तेतरिया देवी,कृपा देवी समेत अन्य जरूरतमंद असहायों एवं वृद्धों को कंबल दिया गया।

Share via
Share via