कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक.

Share
Link copied

लातेहार, मो०अरबाज.

लातेहार/बालूमाथ : लातेहार कोराना संक्रमण का प्रसार रोकने को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त श्री इमरान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जो नियम बनाए गए है उसका अनुपालन सुनिश्चित करवायें। उपायुक्त द्वारा कोविड केयर सेंटर में रहने वाले मरीजों को ससमय दवा एवं खाना मिले इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वही ऐसे संक्रमित व्यक्ति जो होम आइसोलनेशन में है उन पर विशेष नजर रखते हुए सारे नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया एवं नियम का पालन नहीं करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

बैठक में उपायुक्त श्री इमरान ने जिले में आक्सीजन सिलिंडर एवं दवा की उपलब्धता की जानकारी लिया साथ ही कोविड केयर सेंटर में समुचित दवा एवं ऑक्सीजन सिलिंडर रखने को लेकर निर्देशित किया। बैठक के दौरान उपायुक्त श्री इमरान के द्वारा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभियान चला कर शहर में मास्क प्रयोग की जांच करें एवं सार्वजनिक स्थान एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों में सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करवाऐं। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर व्यापक रुप से प्रचार-प्रसार करवाने एवं लोगों में जागरूकता लाने को लेकर कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि बस, ऑटो इत्यादि का परिचालन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाये नियम के अनुसार हो रहा है या नहीं इसकी जांच करें एवं नियम पालन नहीं करने वाले चालको के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर अन्य कई मुद्दों पर गहनता से विचार विमर्श कर पदाधिकारियों को निर्देशित किया। मौके पर आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा, सिविल सर्जन डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव,एनडीसी बंधन लांग,नगर पंचायत पदाधिकारी अमित कुमार,,डीटीओ संतोष कुमार सिंह, जिला परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रीति सिन्हा,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना,डीपीएम विजय कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

उपायुक्त अबु इमरान ने जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने में आपकी सहभागिता अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कोरोना संक्रमण को लेकर मास्क प्रयोग एवं सामाजिक दूरी समेत सरकार द्वारा बनाए गए अन्य नियमों को पालन करने की बात कही। उपायुक्त श्री इमरान ने शादी समारोह,पार्टी समेत अन्य कार्यक्रम में एक सौ से अधिक व्यक्ति नहीं रहने, मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी समेत सरकार द्वारा बनाए गए अन्य नियमों का पालन कर जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने की अपील की है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow