three-minor-girls-missing-manoharpur-recovered

मनोहरपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां चार दिन बाद बरामद, दो बालक निरुद्ध

Share
Link copied
three-minor-girls-missing-manoharpur-recovered
three-minor-girls-missing-manoharpur-recovered

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के दीपशीला गांव से लापता हुईं तीन नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने चार दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने दो नाबालिग बालकों को विधिवत निरुद्ध किया है। पुलिस की कार्रवाई पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने की। तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस टीम बच्चियों तक पहुंचने में सफल रही।

RKDF
advertisement

मामले को लेकर मनोहरपुर थाना प्रभारी एनुवाल एक्का ने बुधवार को बताया कि दीपशीला निवासी राजवती मरांडी ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उनकी दो नाबालिग बेटियां 17 सितंबर की शाम करीब सात बजे गांव के ही मुन्ना बेसरा के घर जाने की बात कहकर निकली थीं। उनके साथ मुन्ना बेसरा की नाबालिग बेटी भी थी। तीनों के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

Advertisment
Advertisment

इसके बाद 21 सितंबर को राजवती मरांडी ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बच्चियों के अपहरण की आशंका जताई। शिकायत के आधार पर मनोहरपुर थाना कांड संख्या 38/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

Advertisment
Advertisment

एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी एनुवाल एक्का के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक नव किशोर कुदादा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। तकनीकी शाखा के सहयोग से पुलिस ने बच्चियों से संबंधित सूचनाएं जुटाईं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।

Advertisment
Advertisment

लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने तीनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में शामिल बताए जा रहे दो नाबालिग बालकों को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisem
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।