ayurveda-day-celebrated-csir-nml-stresses

सीएसआईआर-एनएमएल में मना आयुर्वेद दिवस, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर

Share
Link copied
ayurveda-day-celebrated-csir-nml-stresses
ayurveda-day-celebrated-csir-nml-stresses

जमशेदपुर: सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में बुधवार को 11वां आयुर्वेद दिवस समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के मेडिकल सेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण, रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया।

RKDF
advertisement

मुख्य वक्ता डॉ. चित्रा सिंह ने कहा कि आयुर्वेद का उद्देश्य केवल बीमारियों का उपचार करना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को बनाए रखना और रोगों की रोकथाम करना भी है। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और स्वस्थ आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। शरीर और मन के संतुलन को स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने प्रतिभागियों को आयुर्वेद आधारित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम की शुरुआत सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधुरी के स्वागत संबोधन से हुई। डॉ. प्रियंका सिंह ने मुख्य वक्ता डॉ. चित्रा सिंह का परिचय कराया। वहीं, चिकित्सा सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. वी. सी. श्रीवास्तव ने ‘आयुर्वेद से स्वास्थ्य की रक्षा’ विषय पर अपने विचार रखे।

  1. Advertisment
    Advertisment

कार्यक्रम में आयुर्वेद और स्वास्थ्य संरक्षण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां साझा की गईं। अंत में प्रशासन नियंत्रक जय शंकर शरण ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन सहायक अनुभाग अधिकारी आंचल कुमारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के चिकित्सा अनुभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में सीएसआईआर-एनएमएल के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Advertisem
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।