भ्रष्ट अफसरशाही पर सरकार की जवाबदेही तय हो : अविनेश कुमार

रांची: झारखंड में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्ट अफसरशाही को राजनीतिक संरक्षण मिलने की धारणा से शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा है।

अविनेश कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिकारियों की जवाबदेही तय होना जरूरी है। किसी विभाग में अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी सामने आने पर केवल जांच की घोषणा पर्याप्त नहीं है। जांच पूरी कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने उत्पाद विभाग की वर्ष 2021-25 की परफॉर्मेंस ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए गंभीर तकनीकी और वित्तीय अनियमितताओं पर सवाल उठाए। भाजपा ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने सरकारी नियुक्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उठ रहे सवालों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC से जुड़ी कथित अनियमितताएं युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय हैं। भाजपा इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर चुकी है और पारदर्शी जांच के साथ सीबीआई जांच की मांग करती रही है।

अविनेश कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की नीति केवल बयान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। जांच में आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संरक्षण की धारणा तभी खत्म होगी, जब जांच और कार्रवाई में किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा।

उन्होंने सरकार से मांग की कि भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जांच के तथ्य सार्वजनिक किए जाएं और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे और युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।


सीएसआईआर-एनएमएल में मना आयुर्वेद दिवस, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर
जमशेदपुर: सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में बुधवार को 11वां आयुर्वेद दिवस समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के मेडिकल सेल की ओर…

झारखंड बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बने गजेन्द्र सिंह पटेल, लक्ष्मीकांत वाजपेयी की जगह मिली जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड संगठन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। भाजपा ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रदेश प्रभारियों और…

















