jai-jagannaths-jai-ghosh-reverberate-pithra

पिथरा में फिर गूंजेगा जय जगन्नाथ का जयघोष, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर पुनर्निर्माण का शिलान्यास

Share
Link copied
jai-jagannaths-jai-ghosh-reverberate-pithra
jai-jagannaths-jai-ghosh-reverberate-pithra

सिमडेगा: जिले के पिथरा स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। दोपहर 11 बजे आयोजित अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के पुनर्निर्माण की शुरुआत से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

RKDF
advertisement

लंबे समय से जर्जर मंदिर भवन को हटाकर परिसर की साफ-सफाई पहले ही पूरी कर ली गई थी। अब मंदिर की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए उसे भव्य नया स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। पटना के कपड़ा व्यवसायी सुनील मित्तल ने सहपरिवार मंदिर के पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाया है।

Advertisment
Advertisment

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल ने बताया कि मंदिर की जमीन उनके पूर्वजों ने मंदिर के लिए दी थी। अग्रवाल समाज का इस स्थान से पुराना और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर का पुनर्निर्माण केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि पुरानी आस्था और विरासत को संजोने का प्रयास है।

Advertisment
Advertisment

पुजारी परिवार के शिव दास ने बताया कि मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है। चौथी पीढ़ी के सुखदेव दास के बाद महेश्वर दास, झलक नंदन दास और वर्तमान में गंगाधर दास इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। करीब तीन दशक पहले सिमडेगा के गुलजार गली निवासी नारायण साव तथा उनके पुत्र विष्णु प्रसाद और श्याम प्रसाद ने भी मंदिर निर्माण में सहयोग किया था। समय के साथ उचित देखरेख के अभाव में मंदिर भवन जर्जर हो गया था। पुजारी परिवार की पहल के बाद सुनील मित्तल ने पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी संभाली है।

Advertisment
Advertisment

भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में गंगाधर दास, शिव दास और रांची से पहुंचे आचार्य ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। यजमान के रूप में सुनील मित्तल सहपत्नी शामिल हुए। कार्यक्रम में मोतीलाल अग्रवाल, गणपति बड़ाइक, बिनोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विनीत मित्तल, अमित जैन, नरेश मित्तल समेत पिथरिया परिवार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment

शिलान्यास के साथ ही मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। मंदिर के नए स्वरूप में तैयार होने से पिथरा में भगवान जगन्नाथ की वर्षों पुरानी आस्था और परंपरा को नया आधार मिलने की उम्मीद है।

Advertisem
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।