नगजुआ स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया अधेड़, मौके पर मौत; रांची जाने की तैयारी में था

लोहरदगा: लोहरदगा-रांची रेलखंड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ रेलवे स्टेशन के समीप एक अधेड़ मेमू पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कैरो थाना क्षेत्र के डूमरटोली गांव निवासी सन्नी उरांव के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय लखवा उरांव के पुत्र थे। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

बताया गया कि सन्नी उरांव बुधवार सुबह नगजुआ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें ट्रेन से रांची जाना था। इसी दौरान वह चलती ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है। सन्नी उरांव ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आए, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

गवई ब्रिज पर पुलिस की दबिश, कार से संदिग्ध रासायनिक पदार्थ बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
बोकारो: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के गवई ब्रिज पर एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से चार बोतलों में संदिग्ध…

धनबाद स्टेशन पर दून एक्सप्रेस से 49 जिंदा कछुए बरामद, तस्करी की आशंका
धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी के खिलाफ आरपीएफ और अपराध खुफिया शाखा (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए…
















