49-live-turtles-recovered-doon-express

धनबाद स्टेशन पर दून एक्सप्रेस से 49 जिंदा कछुए बरामद, तस्करी की आशंका

Share
Link copied
49-live-turtles-recovered-doon-express
49-live-turtles-recovered-doon-express

धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी के खिलाफ आरपीएफ और अपराध खुफिया शाखा (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दून एक्सप्रेस से 49 जीवित कछुए बरामद किए। कछुए ट्रेन के सामान्य श्रेणी के कोच में सीट के नीचे रखे दो बैग और एक झोले से मिले। सामान पर किसी यात्री ने अपना दावा नहीं किया।

Advertisment
Advertisment

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ और सीआईबी की टीम मंगलवार को धनबाद स्टेशन पर गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि 13010 योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस से कछुओं की तस्करी की जा रही है। ट्रेन के धनबाद पहुंचने पर टीम ने सामान्य कोच की तलाशी ली।

Advertisment
Advertisment

तलाशी के दौरान कोच संख्या ईआर 247131 में सीट के नीचे दो बैग और एक झोला संदिग्ध हालत में मिला। आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी सामान पर अपना अधिकार नहीं जताया। यात्रियों की मौजूदगी में सामान खोलने पर तीनों से कुल 49 जीवित कछुए बरामद हुए।

Advertisment
Advertisment

प्रारंभिक जांच में कछुओं की पहचान इंडियन फ्लैपशेल प्रजाति के रूप में हुई है। इनका वैज्ञानिक नाम लिसेमिस पंक्टाटा (Lissemys punctata) बताया गया है। बरामद सभी कछुओं को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद देर शाम वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

RKDF
advertisement

आरपीएफ के अनुसार, अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कछुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। सामान पर किसी के दावा नहीं करने के कारण मामले में तस्करी से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वन्यजीवों के अवैध परिवहन को रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में निगरानी अभियान जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
गोविंद मोदक

गोविंद मोदक

रिपोर्टर

पत्रकार | न्यूज़ रिपोर्टर | मीडिया प्रोफेशनल गोविंद मोदक धनबाद, झारखंड के पत्रकार हैं और उन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपराध, राजनीति, सामाजिक एवं नागरिक मुद्दों, जनसरोकार और जमीनी स्थानीय खबरों पर रिपोर्टिंग की है। उन्होंने Newz India 24, TV45 Satellite Channel, DHN24, Vande Bharat News, Chanakya News India Jharkhand और Bharatmitra News जैसे मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ कार्य किया है। उनकी पत्रकारिता तथ्यपरक, जिम्मेदार और जमीनी रिपोर्टिंग पर केंद्रित है, जिसमें आम लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना शामिल है। मुख्य विशेषज्ञता: अपराध एवं राजनीतिक रिपोर्टिंग • जमीनी पत्रकारिता • सामाजिक एवं नागरिक मुद्दे • जनसरोकार • प्रभावी संवाद एवं नेटवर्किंग