भूखी-प्यासी भटक रही युवती के लिए पुलिस बनी उम्मीद की किरण, सुरक्षित आश्रय केंद्र पहुंचाया

सिमडेगा: नीचे बाजार के गाड़ीखाना के पास मंगलवार देर शाम एक युवती असहाय हालत में अकेली मिली। युवती अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिमडेगा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की और उसे आश्रय केंद्र पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान उसके पास मौजूद मैट्रिक के पहचान पत्र के आधार पर नीलिमा कंडुलना के रूप में हुई। बताया गया कि वह भूखी-प्यासी थी और अपने बारे में सही जानकारी देने की स्थिति में नहीं थी। उसकी स्थिति को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सिमडेगा थाना प्रभारी मयंक मानव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सअनि अमरेन्द्र कुमार सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस अधिकारी ने युवती की स्थिति को देखते हुए तत्काल उसकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी और उसे सुरक्षित रूप से नगर भवन स्थित दुर्गावती आश्रय केंद्र पहुंचाया।

बताया गया कि युवती जलडेगा प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस की तत्परता से उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की।

मंगलवार की यह घटना बताती है कि किसी असहाय व्यक्ति की सूचना मिलने पर समय पर की गई पुलिस कार्रवाई न सिर्फ उसकी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है, बल्कि मुश्किल परिस्थिति में उसे सहारा भी दे सकती है।
रांची समेत पूरे झारखंड में आज बादल छाए रहेंगे, हल्की-मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना
रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र रांची के अनुसार आज यानी बुधवार को राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में…

33 साल से फरार वारंटी समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, नौ राज्यों में सिमडेगा पुलिस की दबिश
सिमडेगा: लंबित मामलों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सिमडेगा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार…
















