33 साल से फरार वारंटी समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, नौ राज्यों में सिमडेगा पुलिस की दबिश

सिमडेगा: लंबित मामलों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सिमडेगा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने झारखंड समेत नौ राज्यों में कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में आठ स्थायी वारंटी हैं। इनमें एक आरोपी पिछले 33 वर्षों से फरार था।

मंगलवार को प्रेसवार्ता में डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने बताया कि एसपी श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और गोवा में छापेमारी की गई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, कुरडेग थाना कांड संख्या 25/16 के आरोपी सहबाज अंसारी और टी. टांगर थाना कांड संख्या 33/16 के आरोपी जेरोम केरकेट्टा करीब 10 वर्षों से फरार थे। वहीं मुस्कान 17 वर्ष, तारसियुस बारला 29 वर्ष, बासुदेव महतो 14 वर्ष, बुधु घांसी 33 वर्ष, सुलेश्वर सिंह 6 वर्ष और मनोज सिंह 11 वर्षों से फरार चल रहे थे।

इनमें बुधु घांसी सबसे लंबे समय से फरार था। इसके अलावा टी. टांगर थाना कांड संख्या 37/22 के आरोपी हितेश्वर साहू उर्फ गोलू और सिमडेगा थाना कांड संख्या 43/26 के आरोपी ललित यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 20 नोटिसों का तामिला कराया। इसके अलावा दो इश्तेहार भी तामील कराए गए। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों और न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में मनी ट्रेल, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है। वहीं गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के बेहतर समन्वय और प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, 50 हजार नकद समेत जेवरात ले गए चोर
बोकारो: चिरा चास के डेमूडीह गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोर…

मुर्दा मैदान की सफाई नहीं हुई तो निगम कार्यालय के बगल में गिराएंगे कचरा: सरयू राय
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपर नगर आयुक्त को…
















