53-year-old-woman-accused-rape

53 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिमडेगा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share
Link copied
53-year-old-woman-accused-rape
53-year-old-woman-accused-rape

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में 53 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल टेटे, पिता लोधा टेटे, निवासी कोलेबिरा थाना क्षेत्र, सिमडेगा के रूप में हुई है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस इंस्पेक्टर ईसी बागे ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 6 अक्टूबर को पीड़िता की बेटी ने कोलेबिरा थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। आवेदन के अनुसार, 4 अक्टूबर की शाम महिला कोलेबिरा बाजार से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान अनिल टेटे उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। घर में महिला को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

Advertisment
Advertisment

पीड़िता की बेटी के आवेदन के आधार पर कोलेबिरा थाना कांड संख्या 69/26, दिनांक 6 अक्टूबर 2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में धारा 64(1)/352 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

RKDF
advertisement

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के सत्यापन और अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त अनिल टेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।