light-moderate-rain-thundershowers-likely-isolated

रांची समेत पूरे झारखंड में आज बादल छाए रहेंगे, हल्की-मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना

Share
Link copied
light-moderate-rain-thundershowers-likely-entire
light-moderate-rain-thundershowers-likely-entire

रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र रांची के अनुसार आज यानी बुधवार को राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। राज्य के कई हिस्सों में एक-दो बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Advertisment
Advertisment

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रांची में आज अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 6:30 बजे रांची में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नमी का स्तर 94 प्रतिशत और हवा की गति 5.6 किमी प्रति घंटे थी।

Advertisment
Advertisment

मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। रांची शहर में शाम तक 8.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि ग्रामीण क्षेत्र कांके में सबसे अधिक 40.5 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Advertisment
Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 अक्टूबर तक राज्य में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। 10 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां कम होने और 11-12 अक्टूबर तक आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

RKDF
advertisement

मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण खुले में रहने वाले लोगों, किसानों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग में बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ऊंचे पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।