peace-committee-meeting-safety-festivals-gumla

गुमला में त्योहारों की सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

Share
Link copied
peace-committee-meeting-safety-festivals-gumla
peace-committee-meeting-safety-festivals-gumla

निर्मल सिंह 

गुमला: दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। उपायुक्त दिलेश्वर महतो और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा, यातायात और मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

Advertisment
Advertisment

बैठक में पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्यों ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, विसर्जन मार्ग, प्रकाश, पेयजल, बैरिकेडिंग, महिला पुलिस की तैनाती, डांडिया कार्यक्रमों और रावण दहन स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था, भीड़भाड़ वाले बाजारों में यातायात नियंत्रण, छठ घाटों की सफाई, नशे के खिलाफ कार्रवाई और खराब सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने का सुझाव भी दिया गया।

Advertisment
Advertisment

उपायुक्त ने कहा कि सप्तमी से दशमी तक निर्बाध बिजली, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सड़कों की मरम्मत का कार्य संबंधित विभागों के समन्वय से जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल नियंत्रण कक्ष को सूचना दें। स्वास्थ्य विभाग को पूजा पंडालों में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूजा समितियों को विसर्जन की पूर्व सूचना देने, निर्धारित मार्ग का पालन करने, पंडालों में पर्याप्त निकास द्वार रखने और अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक पंडाल में दो सीसीटीवी कैमरे और हेल्प डेस्क की व्यवस्था के साथ महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। सोशल मीडिया पर भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर भी निगरानी रखी जाएगी।

Advertisment
Advertisment

एसडीएम अखिलेश कुमार ने पंडालों में विद्युत वायरिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग पर रोक की जानकारी दी। बैठक में डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध की बात भी दोहराई गई।

RKDF
advertisement

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव, उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, शांति समिति के सदस्य और पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।