गोलमुरी सब्जी बाजार में भीषण आग, नौ से अधिक दुकानें जलकर राख


जमशेदपुर: गुरुवार देर रात गोलमुरी सब्जी बाजार में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते-ही-देखते नौ से अधिक दुकानें धू-धू कर जल गईं। बाजार में अफरातफरी मच गई और दुकानदार अपनी दुकानों व सामान की चिंता में मौके पर पहुंचने लगे।
बांस-बल्ली से बनी दुकानों में आग तेजी से फैली। दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आसपास की कुछ दुकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की मेहनत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।

आग की खबर फैलते ही दुकानदार आनन-फानन बाजार पहुंच गए। जली हुई दुकानों का मंजर देखकर वे परेशान हो उठे। आग से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है।
गोलमुरी सब्जी बाजार में यह पहली बार नहीं है जब आग लगी हो। इससे पहले भी यहां अगलगी की घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं से दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। बाजार में आग से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन व दमकल विभाग जांच कर रहा है। जांच के बाद ही वास्तविक नुकसान और आग की वजह सामने आएगी।

पाकुड़ में संपत्ति के लालच में जीजा की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
पाकुड़: पाकुड़ पुलिस ने मालीपाड़ा स्थित बंद खदान से मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की गुत्थी सुलझाते हुए महज 24 घंटे के…

बीमारी से परेशान परिवार ने अपनाया था ईसाई धर्म, अब पांच सदस्यों की सरना धर्म में वापसी
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के पेटेएता गांव स्थित बुरुसाई टोला में एक परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरना…
















