पूर्व स्वास्थ्य मंत्री (Helth Minister) रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक
मिथिलेश ठाकुर ने जताया दुख, शोकाकुल परिवार के प्रति प्रकट की संवेदना
झारखंड। राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री (Helth Minister) और वरिष्ठ नेता रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।
झारखंड के पूर्व मंत्री एवं झामुमो नेता मिथिलेश ठाकुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से तेतरी देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही, परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। तेतरी देवी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने रामचंद्र चंद्रवंशी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।

दुर्गापूजा (Durga Puja) पर धनबाद में सुरक्षा का सख्त पहरा, सात जोन में बंटा जिला
डीजे बजाने पर प्रतिबंध, 17 से 22 अक्टूबर तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 16 स्थानों पर तैनात रहेंगे अग्निशमन…

बोकारो (Bokaro) में विस्थापितों का आर-पार, BSL के सभी गेट जाम
नियोजन की मांग पर सातवें दिन भी भूख हड़ताल जारी, 16 महीने बाद भी समझौते पर अमल नहीं होने से भड़का आक्रोश…


















