राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची में दो दुर्गा पूजा पंडालों का किया उद्घाटन, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को रांची में दो दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। उन्होंने बूटी मोड़ स्थित महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति और हरमू रोड स्थित पिंजरा पोल (गौशाला) परिसर में कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन कर राज्यवासियों को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर झारखंड के लोगों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे और राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
राज्यपाल ने कहा कि नवरात्रि और दुर्गा पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के प्रतीक हैं। ये पर्व हमें शक्ति, भक्ति, सदाचार और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी राज्यवासियों के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।

सिमडेगा में स्व. पीटर बड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, केलाघाघ में इको-रिजॉर्ट बनाने की पहल
सिमडेगा: हॉकी की नर्सरी के रूप में पहचान रखने वाले सिमडेगा में शुक्रवार को स्व. पीटर बड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट-2026 का भव्य…

कुरडेग में अवैध बालू परिवहन का खुलासा, दो ट्रैक्टर जब्त, तीन गिरफ्तार
सिमडेगा: कुरडेग थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए हैं।…
















