mp-mla-jashpur-royal-family-member

हेमंत सोरेन से मिले सांसद, विधायक और जशपुर राजपरिवार के सदस्य, दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Share
Link copied
mp-mla-jashpur-royal-family-member
mp-mla-jashpur-royal-family-member

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में जनप्रतिनिधियों और जशपुर राजपरिवार के सदस्यों ने मुलाकात की। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री व उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Durga puja
Advertisement

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद नलिन सोरेन, विधायक सरयू राय, अनंत प्रताप देव और अमित महतो शामिल थे। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

वहीं, छत्तीसगढ़ के जशपुर राजपरिवार के सदस्यों ने भी नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान महाराजा सह पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, महारानी अमृता सिंह जूदेव, युवराज यश प्रताप जूदेव और राजकुमार आर्य प्रताप जूदेव ने मुख्यमंत्री के प्रति संवेदना व्यक्त की। राजपरिवार के सदस्यों ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जशपुर राजपरिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।