two-arrested-bike-theft-godda-two

गोड्डा में बाइक चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद

Share
Link copied
two-arrested-bike-theft-godda-two
two-arrested-bike-theft-godda-two

गोड्डा: पथरगामा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन कुमार कापरी और आशीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को 17 अक्टूबर को विषाहा के रजौन मोड़ स्थित एक निर्माणाधीन मकान से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर की रात पथरगामा थाना क्षेत्र के विषाहा गांव, रजौन हटिया और दिग्घी छाता मेला से तीन मोटरसाइकिल चोरी हुई थीं। इस संबंध में सरजीत मंडल के आवेदन पर पथरगामा थाना कांड संख्या 106/26 दर्ज किया गया था।

Durga puja
Advertisement

मामले के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुलशन कुमार कापरी को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH17V7664) के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, आशीष कुमार को गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 189/26 में चोरी गई यामाहा R15 मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री में संलिप्तता की बात कही है। दोनों बाइक जब्त कर ली गई हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। गोड्डा पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी, लूट और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी गए सामानों की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।