Giridih : शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाएं, अफवाहों से बचें : एसपी डॉ. बिमल कुमार
Giridih : सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे पुलिस जवान; संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
गिरिडीह। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया। एसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, श्रद्धा और आपसी सौहार्द का पर्व है। ऐसे में सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट खबर को साझा करने से बचने की अपील करते हुए कहा कि इससे अनावश्यक भ्रम और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

दुर्गा पूजा को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। विभिन्न स्थानों और पूजा पंडालों के आसपास पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सकें और त्योहार का आनंद उठा सकें। एसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने तथा पूजा पंडालों के आसपास अनावश्यक रूप से वाहन खड़े नहीं करने की भी हिदायत दी, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस-प्रशासन ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की, ताकि पर्व की खुशियां सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं।

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध बालू ढुलाई पर बवाल, कुदाहातु चौक पर आमने-सामने आए दो गुट; Police ने संभाला मोर्चा
West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में Illegal Sand Transportation को लेकर दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न…

कोलेबिरा में पेड़ से टकराकर पलटा LPT वाहन, चालक-सहचालक घायल
सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के गोंदलटोली के समीप शुक्रवार रात एक LPT वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गया।…
















