कोलेबिरा में पेड़ से टकराकर पलटा LPT वाहन, चालक-सहचालक घायल

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के गोंदलटोली के समीप शुक्रवार रात एक LPT वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में चालक और सहचालक घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोलेबिरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अपने सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोलेबिरा पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया।

घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के मोहनपुर निवासी चालक सुनील मोदी, पिता स्वर्गीय जानकी मोदी और सहचालक देवाशीष मोदी, पिता रंजीत मोदी के रूप में हुई है। सिमडेगा पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोलेबिरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध बालू ढुलाई पर बवाल, कुदाहातु चौक पर आमने-सामने आए दो गुट; Police ने संभाला मोर्चा
West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में Illegal Sand Transportation को लेकर दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न…

पशुओं का चारा खा रहे थे आप! प्रियागोल्ड बिस्कुट बनाने में इस्तेमाल हुआ मवेशियों का चोकर, FSSAI ने लाइसेंस किया सस्पेंड
उपभोक्ता की शिकायत पर हुई जांच में सामने आईं गड़बड़ियां, साफ-सफाई और कच्चे माल के भंडारण में भी मिलीं खामियां ,FSSAI ने…
















