पश्चिमी सिंहभूम में अवैध बालू ढुलाई पर बवाल, कुदाहातु चौक पर आमने-सामने आए दो गुट; Police ने संभाला मोर्चा
West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में Illegal Sand Transportation को लेकर दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शुक्रवार की रात कुदाहातु चौक पर बालू लदे दर्जनों ट्रैक्टरों को रोकने के बाद विवाद बढ़ गया। सूचना मिलते ही Kumarडुंगी Police मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। मिली जानकारी के अनुसार, मंझारी थाना क्षेत्र से बालू लदे ट्रैक्टर रात के अंधेरे में कुमारडुंगी क्षेत्र में बालू की आपूर्ति करने पहुंच रहे थे। इसका विरोध करते हुए स्थानीय बालू कारोबारियों ने कुदाहातु चौक पर ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा।

Local Sand Traders ने किया बाहरी आपूर्ति का विरोध
कुमारडुंगी के स्थानीय बालू कारोबारियों का कहना है कि वे मंझारी क्षेत्र से आने वाले ट्रैक्टरों के माध्यम से अपने इलाके में बालू की आपूर्ति नहीं होने देंगे। कारोबारियों का तर्क है कि बाहरी क्षेत्र से बालू आने पर Local Business पर असर पड़ता है।
Illegal Sand Mining पर उठे सवाल
पश्चिमी सिंहभूम जिले में नदियों से बालू के अवैध उठाव और परिवहन का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों के जरिए बालू की ढुलाई को लेकर विवाद सामने आने के बाद अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत महसूस की जा रही है। फिलहाल पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्ष शांत हो गए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन Illegal Sand Mining और Transportation पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाता है।

पशुओं का चारा खा रहे थे आप! प्रियागोल्ड बिस्कुट बनाने में इस्तेमाल हुआ मवेशियों का चोकर, FSSAI ने लाइसेंस किया सस्पेंड
उपभोक्ता की शिकायत पर हुई जांच में सामने आईं गड़बड़ियां, साफ-सफाई और कच्चे माल के भंडारण में भी मिलीं खामियां ,FSSAI ने…

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर निभाई पारंपरिक रस्में
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा स्थित आवास पर अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन…

















