बाबा रामदेव ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़: प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन के स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वामी रामदेव ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों ने स्वामी रामदेव के आगमन तथा संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके प्रति आभार जताया।

झारखंड के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के 44वें राज्यपाल (Governor ), हरीश टंडन ने दिलाई शपथ
लोक भवन में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद भुवनेश्वर/झारखंड। झारखंड के लिए…

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में उमड़ा जनसैलाब, नेमरा पहुंचे हजारों लोग; मुख्यमंत्री ने खुद संभाली व्यवस्था
Hemant Soren News: मां के निधन के बाद संस्कार भोज में शामिल होने पहुंचे लोग, मुख्यमंत्री ने एक-एक अतिथि से मिलकर जताया…
















