दशम फॉल में डूबने से बिहार के युवक की मौत, 24 घंटे बाद निकाला गया शव

खूंटी: खूंटी-रांची सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल में डूबने से बिहार के 26 वर्षीय युवक उज्ज्वल कुमार गुप्ता की मौत हो गई। रविवार शाम डूबे युवक का शव सोमवार शाम करीब चार बजे स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकाला गया। करीब 24 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद शव बरामद हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के दानापुर निवासी उज्ज्वल कुमार गुप्ता दुर्गा पूजा देखने के लिए अपने ममेरे भाई के साथ रांची आए थे। रविवार शाम करीब पांच बजे दोनों दशम फॉल घूमने पहुंचे। इस दौरान दोनों फॉल के ऊपरी हिस्से में जंगल की ओर फोटो खिंचवाने गए थे। बताया जाता है कि ममेरा भाई फोटो खींच रहा था, तभी अचानक उज्ज्वल लापता हो गए।

इसके बाद उनके ममेरे भाई ने दशम फॉल में तैनात पर्यटक मित्रों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर दशम फॉल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। रविवार रात तक खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
सोमवार सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से फिर से तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बुंडू एसडीपीओ, दशम फॉल थाना प्रभारी और बुंडू अंचल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सोमवार शाम करीब चार बजे गोताखोरों ने युवक का शव बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

तिवारी पेट्रोल पंप पर मारपीट की घटना, जांच में जुटी पुलिस
रांची: तिवारी पेट्रोल पंप पर सोमवार की रात मारपीट की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर…
रांची सहित पूरे झारखंड में आज सुबह कोहरा, दिन में साफ आसमान और शुष्क मौसम; बारिश की कोई संभावना नहीं
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रांची केंद्र के अनुसार, मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 को झारखंड में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और…
















