रांची के ग्रामीण इलाकों के पूजा पंडालों का SSP ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख और संवेदनशील दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने रातू, नगड़ी, कांके और नामकुम सहित अन्य थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख पूजा पंडालों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी और केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को पूजा पंडालों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने, भीड़ को नियंत्रित रखने और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने का निर्देश दिया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को भी कहा गया। उन्होंने पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
रांची पुलिस ने आम नागरिकों से दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधि या विधि-व्यवस्था से संबंधित समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है। पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न कराना उसकी प्राथमिकता है।

दशम फॉल में डूबने से बिहार के युवक की मौत, 24 घंटे बाद निकाला गया शव
खूंटी: खूंटी-रांची सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल में डूबने से बिहार के 26 वर्षीय युवक उज्ज्वल कुमार गुप्ता की…
रांची सहित पूरे झारखंड में आज सुबह कोहरा, दिन में साफ आसमान और शुष्क मौसम; बारिश की कोई संभावना नहीं
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रांची केंद्र के अनुसार, मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 को झारखंड में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और…















