Giridih Crime News: गिरिडीह में चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 13 चोरी की घटनाएं सुलझीं
Giridih Police Action: 3.70 लाख रुपये मूल्य का सोना, नकदी और चांदी बरामद; चोरी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें भी जब्त
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में पुलिस ने चोरी की घटनाओं की जांच करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से सरिया, धनवार, बिरनी और बगोदर थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की 13 घटनाओं का खुलासा हुआ है। आरोपियों के पास से गलाया हुआ सोना, चांदी की पायल, नकदी, घरेलू बर्तन, गैस सिलेंडर और मोबाइल फोन समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद सोने का वजन करीब 24.5 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 3.70 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 25 हजार रुपये नकद, चांदी की एक पायल और लगभग 25 किलोग्राम कांसा-पीतल के बर्तन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दो गैस सिलेंडर, तीन मोबाइल फोन, ताला तोड़ने के औजार और चोरी में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।
बागोडीह में पीछा करने के बाद शुरू हुई जांच
पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। टीम का नेतृत्व एसडीपीओ धनंजय राम और अमरेन्द्र कुमार कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर 2026 की रात बागोडीह में चोरी कर भाग रहे संदिग्धों का पीछा किया गया था। हालांकि, संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए थे।इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया है।
सात आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के बेलदराडीह निवासी कन्हैया कुमार सिंह (20), बरजो निवासी सुजीत कुमार सिंह, राजधनवार निवासी कृष कुमार, संतोष प्रसाद (42), हर्ष कुमार, अनिल वर्मा और राजधनवार के शहीद चौक निवासी राजेश कुमार कसेरा (48) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सभी आरोपी गिरिडीह जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: गर्लफ्रेंड राधा और बबीता के जरिए मुंबई पहुंचाए हथियार, 12 हजार रुपये तक मिला मेहनताना
अमृतसर से हथियार जुटाने से लेकर मुंबई में पहुंचाने तक की कड़ी उजागर, एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए दिए जा रहे थे निर्देश…

Update : फादर बेनेदिक बारला पर गोलीबारी के विरोध में खूंटी में उबाल, भगत सिंह चौक जाम कर सड़क पर उतरे लोग
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं और पुरुषों ने किया प्रदर्शन, शहर बंद कराने निकले आक्रोशित लोग खूंटी। आरसी बालक…

















