डुमरी में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का आगमन कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Sat, 19 Dec 2020 09:26 AM (IST)

गिरिडीह, दिनेश.

गिरिडीह : भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी गिरिडीह से रांची जाने के दौरान डुमरी चौक मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। वही औपचारिक मुलाकात के बाद सांसद ने बताया संगठन को मजबुत करने का पहल हो, सांसद ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते ने कहा कि कार्यकर्ता और संगठन के प्रति स्थानीय भाजपा नेता अपना अपना दायित्व निभाए तथा संगठन को मजबूत बनाने की हर दिशा में कारगर कदम उठाए।

वहीं उन्होंने कहा कि यथासंभव जो भी हम से मदद हो हमसे बताएं मैं मदद करने के लिए तैयार हूं। वहीं उन्होंने हेमंत सरकार पर सरकार को कोसते हुए कहा कि झारखंड कि हेमंत सरकार का 1 वर्ष पूरा होने जा रहा है, तो वही इस 1 साल के दरमियान में राज्य की दशा बदहाल होते जा रही है। राज्य सरकार के ढुलमुल रवैया के कारण राज्यवासी त्रस्त है।

मौके पर भाजपा नेता  सह पूर्व जिला परिषद  सदस्य जीवाधन महतो, भाजपा नेता निर्मल जायसवाल, भाजपा डुमरी विधानसभा प्रभारी प्रदीप साहू सहित दर्जनों भाजपा नेता उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow