bjp-national-president-nitin-naveen-arrive

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आज रांची पहुंचेंगे, स्वागत की भव्य तैयारी

Share
Link copied
bjp-national-president-nitin-naveen-arrive
bjp-national-president-nitin-naveen-arrive

रांची: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार (23 अक्टूबर) को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राजधानी रांची पहुंच रहे हैं। वे शाम करीब सात बजे रांची हवाई अड्डे पर उतरेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका झारखंड का दूसरा दौरा होगा। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नितिन नवीन 24 अक्टूबर को शुरू होने वाली भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। बैठक 24 और 25 अक्टूबर को रांची में आयोजित की जा रही है। लंबे समय बाद प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक हो रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर राजधानी रांची को भाजपा झंडों, बैनरों और पताकाओं से सजाया गया है। उनके कटआउट भी लगाए गए हैं। एयरपोर्ट पर पारंपरिक झारखंडी रीति-रिवाज के अनुसार ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और आदिवासी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्वागत किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, राकेश प्रसाद, संगठन महामंत्री पवन साईं, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अमर बाउरी ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन जी का धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड में यह दूसरा आगमन है। पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।”

नितिन नवीन 23 से 25 अक्टूबर तक झारखंड में रहेंगे। 24 अक्टूबर को वे प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे और संगठनात्मक तथा राजनीतिक एजेंडे पर मार्गदर्शन देंगे। बैठक में प्रदेश भर के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह दौरा पार्टी के मिशन 2029 और संगठन मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नितिन नवीन का जन्म रांची में हुआ था और उनका झारखंड से गहरा जुड़ाव है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।