district-level-meeting-go-samman-abhiyan

गो सम्मान आव्हान अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक, हस्ताक्षर अभियान तेज करने पर जोर

Share
Link copied
district-level-meeting-go-samman-abhiyan
district-level-meeting-go-samman-abhiyan

सिमडेगा: गो सम्मान आव्हान अभियान को लेकर पंचखंड पीठाधीश्वर स्वामी सोमेन्द्र जी महाराज के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान अभियान के तीसरे चरण को सफल बनाने और जिलेभर में हस्ताक्षर अभियान को तेज करने पर चर्चा की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर लोगों को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की गई। साथ ही हस्ताक्षर अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने पर जोर दिया गया।

बैठक में आगामी 17 दिसंबर को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक सनातनी बंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।