गो सम्मान आव्हान अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक, हस्ताक्षर अभियान तेज करने पर जोर

सिमडेगा: गो सम्मान आव्हान अभियान को लेकर पंचखंड पीठाधीश्वर स्वामी सोमेन्द्र जी महाराज के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान अभियान के तीसरे चरण को सफल बनाने और जिलेभर में हस्ताक्षर अभियान को तेज करने पर चर्चा की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर लोगों को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की गई। साथ ही हस्ताक्षर अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने पर जोर दिया गया।
बैठक में आगामी 17 दिसंबर को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक सनातनी बंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया।

तिब्बत में 7 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत और 54 घायल; 339 मकान ढहे
चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में गुरुवार रात आए 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में…

रांची सहित पूरे झारखंड में आज साफ आसमान, सुबह हल्की ठंड और धुंध का असर
राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में शुक्रवार (23 अक्टूबर) को मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह…
















