सिमडेगा के अम्बापानी में अधेड़ की पत्थर से कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

सिमडेगा: ठेठईटांगर प्रखंड के जोराम पंचायत अंतर्गत अम्बापानी गांव में अज्ञात लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नदी टोली निवासी जॉर्ज लुगुन (49) के रूप में हुई है। मंगलवार रात लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर उनकी हत्या किए जाने की आशंका है। बुधवार सुबह डांग टोली जाने वाले मार्ग पर पगडंडी किनारे शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सिमडेगा भेज दिया। सूचना मिलने पर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज भी घटनास्थल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
घटना के बाद ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर हत्या में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग पर प्रखंड प्रमुख ने थाना प्रभारी से बातचीत कर मामले में त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया।
फिलहाल हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR पर होगी चर्चा; खनिज विधेयक भी सदन में आएगा
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को…
रांची रेलवे स्टेशन का नॉर्थ गेट जनवरी 2027 से होगा बंद, साउथ गेट तक पहुंचने के लिए बनेंगे दो नए रास्ते
रेलवे ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपा, रेलवे कॉलोनी होकर चुटिया और अरगोड़ा की ओर से भी स्टेशन पहुंच…















