सिमडेगा में अब 6 नवंबर को लगेगा कृषि यंत्र मेला, किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर-पंप सेट

सिमडेगा: मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए भूमि संरक्षण कार्यालय की ओर से 30 एवं 31 अक्टूबर को प्रस्तावित दो दिवसीय कृषि यंत्र मेला स्थगित कर दिया गया है। अब इसका आयोजन 6 नवंबर 2026 को एकदिवसीय कृषि यंत्र मेला-सह-शिविर के रूप में किया जाएगा। शिविर सुबह 11:30 बजे से संयुक्त कृषि भवन, सिमडेगा परिसर में लगेगा।
मेले में कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत चयनित किसानों के बीच ट्रैक्टर, पंप सेट समेत अन्य सहायक कृषि यंत्रों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक किसानों से नए आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे। किसान निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की सुविधा प्रखंड स्तर पर भी उपलब्ध रहेगी।
भूमि संरक्षण कार्यालय ने जिले के किसानों से शिविर में शामिल होकर कृषि योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। इस पहल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों से जोड़कर खेती को आसान बनाना तथा कृषि उत्पादकता और किसानों की आय में वृद्धि करना है।

रांची सहित पूरे झारखंड में आज आसमान बादलों से घिरा रहेगा, कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ पड़ सकते हैं छींटे
रांची समेत पूरे झारखंड में आज 30 अक्टूबर को आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा। राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश और…

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, रिम्स रेफर
सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बरवाडीह रोड पर गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में देवेंद्र कुमार मिस्त्री (45) गंभीर रूप से घायल…
















