दुमका में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होते ही पीछे लुढ़की यात्रियों से भरी बस, कंडक्टर ने पत्थर लगाकर रोकी रफ्तार
काठीकुंड में तीखी चढ़ाई के दौरान हुआ हादसा, बस में मची चीख-पुकार; कंडक्टर की सूझबूझ से बची कई यात्रियों की जान
दुमका। झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड में एक यात्री बस बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। तीखी चढ़ाई पार करने के दौरान अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़कने लगी। बस को पीछे की ओर जाता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घबराकर अपनी जान बचाने के लिए बस से नीचे कूदने लगे।इस बीच बस के कंडक्टर ने असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उसने बस को रोकने के लिए पीछे की ओर दौड़ लगाई और पहियों के नीचे बड़े-बड़े पत्थर लगाने शुरू कर दिए। काफी मशक्कत के बाद पत्थरों की मदद से बस की रफ्तार थम गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

किसी के घायल होने की सूचना नहीं
गनीमत रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। अगर समय रहते बस को नहीं रोका जाता तो तीखी ढलान पर बस पलट सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बस को पीछे की ओर लुढ़कते और कंडक्टर को पत्थरों की मदद से उसे रोकने की कोशिश करते देखा जा रहा है। कंडक्टर की बहादुरी और सूझबूझ की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। यात्रियों की जान बचाने में उसकी तत्परता की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है।

दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की रैली में होंगे शामिल
दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेता, विपक्षी एकजुटता का दिखेगा साझा मंच; शुक्रवार दोपहर रांची से…
सारंडा जंगल में मिले दो आईईडी बम, सुरक्षा बलों ने मौके पर किया नष्ट; नक्सलियों ने जमीन में छिपाकर रखे थे विस्फोटक
बहदा गांव के पास कोयना नदी किनारे पगडंडी मार्ग से हुई बरामदगी, जनवरी में 17 नक्सलियों के मारे जाने वाले मुठभेड़ स्थल…

सयाल केके पंचायत में विस्थापन का खतरा, हजारों लोगों के भविष्य पर चिंता; पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध
आउटसोर्सिंग कार्यों के विस्तार से प्रभावित होने की आशंका, 31 अक्टूबर को जिला प्रशासन और सीसीएल बरका-सयाल प्रबंधन के साथ प्रस्तावित बैठक…


















