indiscriminate-firing-criminals-prem-nagar-kanke

कांके के प्रेम नगर में अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गिरोह ने ली जिम्मेदारी

Share
Link copied

रांची। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद राहुल दुबे गिरोह की ओर से फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है।फायरिंग की घटना ने एक बार फिर राजधानी में अपराधियों के बढ़ते मनोबल और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, गिरोह की ओर से जिम्मेदारी लेने के दावे की पुलिस स्तर पर पुष्टि होना बाकी है।

कांके के प्रेम नगर में अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गिरोह ने ली जिम्मेदारी

संजय करमाली के आवास को बनाया निशाना

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच बाइक सवार अपराधियों ने कोयला कारोबारी संजय करमाली के घर के मुख्य दरवाजे को निशाना बनाकर करीब पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। घटनास्थल से राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा मिलने की भी खबर है।

बताया जा रहा है कि संजय करमाली हजारीबाग के उरीमारी में कोयला साइडिंग का कारोबार करते हैं। इससे पहले भी उनकी कोयला साइडिंग पर फायरिंग और धमकी मिलने की खबर सामने आई थी। हालांकि, इन घटनाओं के बीच संबंध की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

इसे भी पढ़ें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत छह लोगों की मौत
इसे भी पढ़ें

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत छह लोगों की मौत

बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे हेलीकॉप्टर का जोशीमठ के पास हुआ हादसा, चाय गांव की पहाड़ी के नजदीक टूटा था…

जमशेदपुर में मानवता की मिसाल: पांच साल के मासूम के लिए पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया NH-33
इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर में मानवता की मिसाल: पांच साल के मासूम के लिए पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया NH-33

18 अक्टूबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था सात्विक मांझी, बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाने के…

दुमका में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होते ही पीछे लुढ़की यात्रियों से भरी बस, कंडक्टर ने पत्थर लगाकर रोकी रफ्तार
इसे भी पढ़ें

दुमका में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होते ही पीछे लुढ़की यात्रियों से भरी बस, कंडक्टर ने पत्थर लगाकर रोकी रफ्तार

काठीकुंड में तीखी चढ़ाई के दौरान हुआ हादसा, बस में मची चीख-पुकार; कंडक्टर की सूझबूझ से बची कई यात्रियों की जान दुमका।…

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।