दुर्घटना से बचाव, अग्नि बुझाव सहित बचाव एवं राहत प्रक्रिया का किया गया अभ्यास.

Share
Link copied

हजारीबाग, कुंदन लाल.

हजारीबाग : आपदा प्रबन्धन के तहत चानों स्थित एचपीसीएल हजारीबाग के एलपीजी भराई संयंत्र में एनडीआरए,अग्निशामक एवं जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से माॅक ड्रील का अभ्यास किया गया। इसके तहत यदि संयंत्र में गैस लिकेज की स्थिति में बचाव के लिए उठाये जाने वाले आवश्यक कदमों का अभ्यास किया गया।

इस अवसर पर अग्निशमन दल द्वारा संयंत्र में आग लगने पर काबु पाने तथा इस दौरान एनडीआरएफ की टीम किस प्रकार बचाव करेगी इसका ड्रील किया गया । इस अवसर पर एचपीसीएल के प्रबन्ध निदेशक संदीप प्रसाद द्वारा बताया गया,कि इस माॅक ड्रील में तीनों इकाईयों के आपसी समन्वय से बेहद ही संजीदा तरीके से प्लांट में सम्भावित घटनाओं को लेकर अभ्यास किया जा रहा है,ताकि वक्त पड़ने पर बचाव एवं राहत कार्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow