suspicious-death-wife-father-accuses-husband

विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Share
Link copied
suspicious-death-wife-father-accuses-husband
suspicious-death-wife-father-accuses-husband

सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड अंतर्गत आलिंगुड़ घघरीडीया गांव की 21 वर्षीय विवाहिता चांदनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता बिंदेश्वर सिंह ने अपने दामाद दीपक कुमार पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में रांची के रातू थाना में पति और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

परिजनों के अनुसार, चांदनी की शादी वर्ष 2024 में लोहरदगा जिले के किस्को मोड़, शांतिनगर निवासी 40 वर्षीय दीपक कुमार के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि 4 नवंबर की रात उनकी बेटी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उसे रांची आईटीआई के समीप जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 5 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे परिजनों को फोन कर बताया गया कि चांदनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां चांदनी मृत मिली। पिता ने उसके शरीर, हाथ, गर्दन और कमर पर चोट के निशान होने का दावा किया है। उन्होंने आभूषण गायब होने और शरीर की स्थिति को लेकर भी संदेह जताया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पति अस्पताल से फरार हो गया।

विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

बताया जाता है कि दीपक कुमार रांची के काठीटांड़ क्षेत्र में पुलिस विभाग में तैनात था। चांदनी की एक साल की बेटी शानवी कुमारी है। मां की मौत के बाद मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया है।

घटना से परिजनों में गहरा शोक है। शनिवार को मृतका का अंतिम संस्कार उसके मायके में किया गया। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।