हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, बनारस जा रहे एक ही वाहन में सवार 5 लोगों की मौत, 11 घायल

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। दुर्घटना चौपारण थाना क्षेत्र में हुई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी लोग गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बिहारो और सलैया गांव के रहने वाले थे। वे बनारस में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चौपारण क्षेत्र में उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों और गांव के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बिहारो और सलैया गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

निशा भगत की मौत से पहले हुई थी 13 मिनट की आखिरी बातचीत, सामाजिक कार्यकर्ता निशा उरांव का दावा- ‘न्याय नहीं मिला तो मामला राष्ट्रीय स्तर तक ले जाऊंगी’; महिला आयोग ने भी लिया स्वतः संज्ञान
फेसबुक लाइव पर मदद की गुहार लगाने वाली निशा भगत ने IRS निशा उरांव को आखिरी फोन कॉल में बताई थी अपनी…

दीपावली की रात देशभर में कई जगहों पर लगी आग, पटाखों और दीयों से हादसे
दीपावली की रात देश के कई राज्यों में आग लगने की दर्जनों घटनाएं सामने आईं। पटाखों की चिंगारी, दीयों की लौ और…
















