दीपावली की रात साहिबगंज में खूनी वारदात: टेंट हाउस संचालक मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या, दो पुलिस जवान गिरफ्तार
पूर्वी फाटक में रात करीब दो बजे हुई वारदात, सिर में मारी गईं दो गोलियां; गिरफ्तार जवानों में एक बोकारो एसडीओ का बॉडीगार्ड बताया जा रहा
साहिबगंज। दीपावली की खुशियों के बीच साहिबगंज में हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पूर्वी फाटक में सोमवार देर रात करीब दो बजे टेंट हाउस संचालक मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में झारखंड पुलिस के दो जवानों को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। गिरफ्तार जवानों में एक के बोकारो एसडीओ का बॉडीगार्ड होने की बात सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे की है। मुन्ना साह को सिर में दो गोलियां मारी गई थीं। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस जवानों की गिरफ्तारी से महकमे में हड़कंप
इस हत्याकांड में पुलिस के दो जवानों की गिरफ्तारी ने पूरे पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। इनमें से एक जवान के बोकारो एसडीओ के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात होने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, वारदात के पीछे की वजह और दोनों जवानों की कथित भूमिका को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
हत्या की वजह और घटनाक्रम की जांच
फिलहाल इस हत्याकांड के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के पूरे घटनाक्रम, आरोपियों और हत्या में इस्तेमाल हथियार की भूमिका की जांच कर रही है। यह भी जांच का विषय है कि वारदात के समय आरोपियों और मृतक के बीच क्या विवाद हुआ था। दीपावली की रात हुई इस हत्या से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस जवानों की गिरफ्तारी के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

सड़क पर पटाखे फोड़ने से किया मना तो स्पेशल सब-इंस्पेक्टर को मारा घुस्सा, मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु के थेनी में वारदात, ड्यूटी से घर लौट रहे थे पुलिस अधिकारी; सड़क पर पटाखे फोड़ रहे युवकों को रोकने पर…
हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, बनारस जा रहे एक ही वाहन में सवार 5 लोगों की मौत, 11 घायल
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग…

















