सभी विभागों के चुने गए सांसद प्रतिनिधि, सांसद ने पुष्पमाला एवं नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश.

गिरीडीह : गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने सोमवार को इसरी बाजार बस स्टैंड पार्टी कार्यकर्ता प्रदीप मंडल के आवास में अपने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि नियुक्त किया। इस दौरान प्रतिनिधियों को सर्वप्रथम नियुक्ति पत्र देते हुए सांसद ने पुष्पमाला से सम्मानित किया।

नियुक्ति पाने वालों में काशी महतो को ग्रामीण विकास एवं खनन विभाग का सांसद प्रतिनिधि चुना गया है, धर्मेंद्र यादव को पंचायत समिति /पंचायती राज विभाग का प्रतिनिधित्व, दुलारचंद महतो को अंचल भू राजस्व विभाग, छोटी मंडल को मनरेगा, शंभू नाथ महतो को पेंशन, ओम प्रकाश पंडित को समाज कल्याण नीलकंठ महतो को आपूर्ति विभाग, सतीश कुमार महतो को प्रधानमंत्री आवास, चुरामन महतो को स्वास्थ्य विभाग, पिंटू कुमार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, शब्बीर अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कृष्ण कांत शर्मा को वन विभाग, लालदेव मांझी को आदिवासी कल्याण विभाग, मनोज कुमार महतो को कृषि एवं पशुपालन विभाग, वासुदेव महतो को ऊर्जा विभाग, फलजीत महतो को प्रशासनिक एवं कैलाश दास को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, लालमणि महतो को जल संसाधन विभाग, ईश्वर विश्वकर्मा को सहकारिता विभाग, नीतीश आनंद को पथ निर्माण, मनोज कुमार को शिक्षा विभाग, श्रीमती कुसुम पांडे को बाल कल्याण महिला विकास एवं सुनील महतो को आपदा प्रबंधन विभाग का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

इस दौरान सांसद ने कहा कि जितने भी नवनियुक्त प्रतिनिधि हैं सभी अपने अपने क्षेत्र के कार्यों को अच्छी तरह से जान लें तथा क्षेत्र में जनता के बीच में जाएं एवं उनकी परेशानियों को दूर करें। अगर कोई अधिकारी किसी प्रकार का दिक्कत खड़ा करते हो तो लोकतांत्रिक रूप से समाधान निकालें अगर समाधान नहीं  निकलता हो तो हम से सीधा संपर्क करें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow