जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल; TMH में भर्ती, इलाके में तनाव
आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित बहरा मैदान के पास हुई गोलीबारी, विवाद के बाद मस्जिद के समीप चलीं गोलियां; चना वसीम और उसके साथियों पर फायरिंग का आरोप
जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात गोलीबारी (Firing) की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित बहरा मैदान के समीप शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (Tata Main Hospital-TMH) में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि उनकी बहन के घर पर अचानक 10 से 20 युवक पहुंचे थे। सभी उनके भाई की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान युवकों ने उनके बड़े भाई के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद सद्दाम कपाली से मौके पर पहुंचे। सद्दाम के अनुसार, उन्हें देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे। इसके बाद जब उनका पीछा किया गया तो चना वसीम और उसके साथ मौजूद तीन से चार युवकों ने मस्जिद के पास गोलियां चला दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके भतीजे पर भी पिस्टल तान दी थी। इसी दौरान साकिब नूर को गोली लग गई। वहीं, उसे बचाने के लिए आगे आए परवेज भी गोलीबारी की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।


मोहम्मद सद्दाम ने चना वसीम पर पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने और हाल ही में जेल से रिहा होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। विवाद की असली वजह, गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका पर पुलिस जांच कर रही है।

दीपावली की रात धतकीडीह में मकान में लगी भीषण आग, घर में खड़ी बाइक जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर बचाई जान
जमशेदपुर: दीपावली की रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह में एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में…

लोहरदगा में उद्योगपति दीपक जायसवाल के घर भीषण अगलगी, कार समेत 50 लाख की संपत्ति जलकर राख
मिशन चौक पर सुबह 5:30 बजे लगी आग से मची अफरा-तफरी, बालकनी से छत पर कूदकर पंकज जायसवाल ने बचाई जान; दीपक…
Update Hazaribag accident : अपनों को अंतिम विदाई देने निकले थे, रास्ते में खुद बन गई पांच लोगों की अंतिम यात्रा; चौपारण हादसे ने झकझोरा
एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने बनारस जा रहे थे बगोदर के लोग, लेकिन दनुआ घाटी में मौत ने रास्ता…

















