20201221 172228

स्व. मेघलाल महतो की तिसरी पूण्य तिथि पर सांसद सहित आजसू नेताओ व ग्रामीणों ने अर्पित किया श्रधंजलि.

गिरिडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : आजसू नेता सह झारखण्ड आंदोलनकारी स्व0 मेघलाल महतो की तिसरी पुण्यतिथि नगलो स्थित मुंगीटांड़ में मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गिरीडीह सासंद चन्द्र प्रकाश चौधरी उपस्थित हुए। इस अवसर पर सभी लोगों ने स्वर्गीय मेघलाल महतो के चित्र में पर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा 2 मिनट का मौन धारण करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना सभा की। इस दौरान सांसद ने स्व0 मेधलाल लाल महतो की विधवा मालती देवी को पुष्पमाला देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्वर्गीय मेघलाल महतो की बड़े पुत्र बालेश्वर महतो ने स्वर्गीय मेघलाल महतो की आदम कद स्टेचू लगाने की मांग रखी।

वही सांसद ने अपने संबोधन में कहां की स्वर्गीय मेघलाल महतो आजसू के कद्दावर नेता थे तथा समाज सुधारक के साथ-साथ झारखंड आंदोलनकारी भी थे। सांसद ने कहा कि स्वर्गीय मेघलाल महतो उस समय समाज के लोगों को जागरूक किया जब समाज महाजनी प्रथा से त्रस्त था शिवाजी समाज के बैनर तले समाज में फैली बुराइयों से लड़ा और स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु परिश्रम किया उन्होंने कहा कि जल्द ही स्वर्गीय मेघलाल महतो की आदमकद प्रतिमा इस स्थल पर लगाया जाएगा काकी अगला साल उनकी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया जाए। 

कार्यक्रम को आजसू के जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव ,डुमरी प्रमुख यशोदा देवी, आजसू के प्रखंड अध्यक्ष काशी महतो, प्रखंड सचिव धर्मेंद्र यादव ,छात्र नेता सतीश महतो आजसू नेता दुलारचंद महतो संबोधित करते हुए स्वर्गीय मेघलाल महतो के बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू के जिला सचिव छककन महतो संचालन नेहरू नवयुवक कमेटी के अध्यक्ष कामेश्वर महतो तथा सभा का समापन की घोषणा जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव ने किया।

Share via
Share via