निशा भगत मामले में महिला आयोग सख्त, अध्यक्ष विजया राहटकर बोलीं- महिलाओं के उत्पीड़न पर सिस्टम को जवाबदेह होना होगा
रांची: निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर बुधवार को रांची पहुंचीं। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने निशा भगत प्रकरण मामले में कहा कि जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली थी, उन्होंने तत्काल झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) से बात कर मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि आयोग की टीम इस पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति समझने और जरूरी जानकारियां जुटाने के लिए झारखंड आई है।

गुमला जाकर किया परिजनों से मुलाकात
अपने झारखंड दौरे के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर निशा भगत के पैतृक निवास गुमला भी गयी। वहां वे परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली। आयोग की टीम परिवार से बातचीत कर घटना से जुड़े तथ्यों को समझने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों में राष्ट्रीय महिला आयोग गंभीरता से कार्रवाई करेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इससे पहले बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा सिंह, आरती कुजूर समेत कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रांची पहुंचने के बाद उन्होंने निशा भगत प्रकरण और राज्य सरकार की ओर से सीबीआई (CBI) जांच की अनुशंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

झारखंड में महिलाओं के खिलाफ घटनाओं पर जताई चिंता
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि हाल के दिनों में झारखंड में महिलाओं के साथ उत्पीड़न की जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, वे बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर महिलाओं के खिलाफ की जाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियों और व्यवहार को भी गंभीर विषय बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए पूरी व्यवस्था को बेहतर तरीके से काम करना होगा। पुलिस और प्रशासन की भूमिका भी जवाबदेह होनी चाहिए। आयोग इन सभी विषयों को गंभीरता से देख रहा है और आगे ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।
CBI जांच की अनुशंसा पर क्या बोलीं विजया राहटकर?
राज्य सरकार की ओर से निशा भगत मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा किए जाने पर विजया राहटकर ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच अपनी जगह है, लेकिन राज्य सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी परिस्थितियां क्यों बन रही हैं, जिनमें किसी व्यक्ति को इस तरह का कदम उठाना पड़ रहा है? सिस्टम में कहां कमियां हैं और जब कोई व्यक्ति अपनी परेशानी या शिकायत लेकर सामने आता है, तो पुलिस और प्रशासन की क्या भूमिका होती है, इसकी भी समीक्षा जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल जांच की अनुशंसा कर देना पर्याप्त नहीं है। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है।गौरतलब है कि निशा भगत की मौत के बाद राज्य में यह मामला लगातार चर्चा में है। उनकी मौत से पहले सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस मामले की सीबीआई जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: निशा भगत मौत मामले की सीबीआई जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि “निशा भगत प्रकरण की जांच अब सीबीआई करेगी। उन्होंने इसके लिए…

भाजपा के आंदोलन के दबाव में सीबीआई जांच की अनुशंसा करने को मजबूर हुई सरकार: आदित्य साहू
रांची: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में झारखंड सरकार द्वारा सीबीआई जांच की अनुशंसा किए जाने पर भाजपा प्रदेश…


















