बिरसा मुंडा जयंती पर 11 से 20 नवंबर तक देशभर में होंगे कार्यक्रम, बीजेपी निकालेगी पदयात्रा

रांची: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बीजेपी 11 से 20 नवंबर तक देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसे लेकर बुधवार को बीजेपी कार्यालय में एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ जनजातीय समाज को संगठित कर उलगुलान किया था। उनके विचारों और संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी विभिन्न आयोजन करेगी।

समीर उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को खूंटी के उलिहातु में हुआ था। उन्होंने आदिवासी समाज को संगठित कर ‘अबुआ दिसुम, अबुआ राज’ का नारा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों ने जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को उचित सम्मान नहीं दिया और आदिवासी समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2021 को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर जनजातीय समाज के सम्मान और गौरव को बढ़ाने का काम किया। साथ ही पीएम जनमन योजना और डीएमएफटी के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों के विकास के प्रयास किए गए।
उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से 13 नवंबर को उलिहातु से पदयात्रा निकाली जाएगी, जो खूंटी होते हुए रांची पहुंचेगी। 15 नवंबर को रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से कोकर स्थित उनके समाधि स्थल तक पदयात्रा होगी। 18 नवंबर को भोगनाडीह में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा चाईबासा और सिसई में भी बड़े कार्यक्रम होंगे। 19 नवंबर को रायडीह में आयोजन किया जाएगा। वहीं, 14 नवंबर को जनजातीय महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और शाम को दीपोत्सव होगा। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी।

निशा भगत मामले पर समीर उरांव ने कहा कि राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार से जुड़े लोगों ने निशा भगत को अपमानित किया, जिससे आहत होकर उन्होंने अपनी जान गंवाई। समीर उरांव ने कहा कि बीजेपी एसटी मोर्चा ने इस मामले में चरणबद्ध आंदोलन किया है। हालांकि, जब तक सीबीआई जांच की आधिकारिक अनुशंसा सामने नहीं आती और मामले में नाम सामने आने वाले लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

JPSC धांधली मामले में आरोपी को जमानत, हाईकोर्ट की टिप्पणी पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल, बोले– आखिर झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ कैसा खेल खेल रही है…

दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार कर रहे थे RJD विधायक, संतुलन बिगड़ा तो पानी में गिरे; जूता उठाते दिखे दूसरे व्यक्ति, वीडियो वायरल
झारखंड के पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक नरेश प्रसाद सिंह का एक वीडियो सोशल…

















