jmm-shocked-barhait-raja-ram-marandi

बरहेट में झामुमो को झटका, सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए राजा राम मरांडी

Share
Link copied
jmm-shocked-barhait-raja-ram-marandi
jmm-shocked-barhait-raja-ram-marandi

साहेबगंज: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को राजनीतिक झटका लगा है। झामुमो के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। बरहेट विधानसभा क्षेत्र के झबरी में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बरहेट में झामुमो को झटका, सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए राजा राम मरांडी

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों और कार्यशैली से जनता का मोहभंग हो रहा है। सरकार से निराश लोग अब बदलाव की उम्मीद में भाजपा से जुड़ रहे हैं। इसकी झलक मुख्यमंत्री के अपने निर्वाचन क्षेत्र बरहेट में भी दिखाई देने लगी है। झामुमो के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी का सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होना इसी बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ झारखंड के विकास तथा जनजातीय समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। नए सदस्यों के अनुभव और ऊर्जा से संगठन को मजबूती मिलेगी।

वहीं, भाजपा में शामिल हुए राजा राम मरांडी ने कहा कि झामुमो में लंबे समय तक काम करने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि पार्टी अपनी मूल विचारधारा और जनहित के मुद्दों से भटक गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार आदिवासी समाज सहित आम जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। उन्होंने भाजपा को मजबूत करने और झारखंड की जनता की आवाज बुलंद करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की बात कही।

बरहेट में झामुमो को झटका, सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए राजा राम मरांडी

राजा राम मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भाजपा की विचारधारा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।

मिलन समारोह में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा, बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।