palash-chhath-puja-special-market-simdega

सिमडेगा में पलाश छठ पूजा स्पेशल बाजार, दीदियों के बांस से बने सूप की खूब हुई बिक्री

Share
Link copied
palash-chhath-puja-special-market-simdega
palash-chhath-puja-special-market-simdega

सिमडेगा: छठ महापर्व के अवसर पर सिमडेगा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार पूजा सामग्री की खूब बिक्री हुई। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की पहल पर सदर प्रखंड के महावीर चौक और कोचेडेगा चौक में पलाश छठ पूजा स्पेशल बाजार के तहत कियोस्क लगाए गए थे।

सिमडेगा में पलाश छठ पूजा स्पेशल बाजार, दीदियों के बांस से बने सूप की खूब हुई बिक्री

इन कियोस्क में स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने बांस से बने सूप, दौरा, डालिया सहित अन्य पूजा सामग्री और नारियल की बिक्री की। बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहकों की अच्छी भीड़ उमड़ी। खासकर दीदियों द्वारा तैयार बांस के सूप की काफी मांग रही।

बेहतर फिनिशिंग, आकर्षक बनावट और गुणवत्ता के कारण ग्राहकों ने इन उत्पादों को पसंद किया। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच मिला और उन्हें अतिरिक्त आमदनी का अवसर भी प्राप्त हुआ। JSLPS की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के कौशल और उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना तथा स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ना है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।