occasion-kharna-chief-minister-hemant-soren

खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दीं झारखंडवासियों को शुभकामनाएं, छठ व्रतियों के तप और समर्पण को किया नमन

Share
Link copied

रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों ने सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं और उनके परिवारों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार के प्रति समर्पण, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सूर्योपासना की अद्भुत परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों का कठिन तप, त्याग और निर्जला व्रत उनकी अटूट श्रद्धा एवं संकल्प को दर्शाता है।मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर और छठी मइया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने की कामना की।

खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दीं झारखंडवासियों को शुभकामनाएं, छठ व्रतियों के तप और समर्पण को किया नमनखरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दीं झारखंडवासियों को शुभकामनाएं, छठ व्रतियों के तप और समर्पण को किया नमन

कल्पना सोरेन ने व्रतियों की श्रद्धा को अद्भुत बताया

occasion-kharna-chief-minister-hemant-soren

वहीं, विधायक कल्पना सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि खरना सादगी, पवित्रता और मिल-बांटकर खुशियां मनाने का संदेश देता है। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कठिन व्रत रखने वाली सभी छठ व्रतियों की श्रद्धा और समर्पण को नमन किया। उन्होंने भगवान भास्कर और छठी मइया से प्रार्थना की कि हर घर में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे। साथ ही सभी झारखंडवासियों के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की।दोनों नेताओं के शुभकामना संदेशों में छठ महापर्व की लोक आस्था, पारिवारिक समर्पण और सामाजिक एकजुटता का संदेश प्रमुखता से सामने आया।

इसे भी पढ़ें
SIR पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, 18 नवंबर को बूथों पर लगेगा अवसर कैंप
इसे भी पढ़ें

SIR पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, 18 नवंबर को बूथों पर लगेगा अवसर कैंप

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर…

रघुवर दास ने हेमंत सरकार और कांग्रेस पर साधा निशाना, विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग
इसे भी पढ़ें

रघुवर दास ने हेमंत सरकार और कांग्रेस पर साधा निशाना, विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर…

छठ पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, सुबह धुंध और दिन में आंशिक बादल रहने के आसार
इसे भी पढ़ें

छठ पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, सुबह धुंध और दिन में आंशिक बादल रहने के आसार

रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर शनिवार, 14 नवंबर को झारखंड के मौसम में हल्की ठंड और सुबह धुंध…

ABOUT THE AUTHOR
आकाश सिंह

आकाश सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

आकाश सिंह - पिछले करीब 18 वर्षों से राजनीतिक और क्राइम बीट पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इस दौरान जमीनी रिपोर्टिंग, चुनाव कवरेज, प्रशासनिक मुद्दों और संवेदनशील मामलों पर गहराई से काम किया है। साथ ही, पिछले लगभग 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अनुभव रखते हैं, जहां न्यूज स्क्रिप्ट लेखन, वीडियो कंटेंट निर्माण, वॉइसओवर और सोशल मीडिया के लिए प्रभावी कंटेंट तैयार किया है